Top News

स्वतंत्रता दिवस 2026 के सफल आयोजन को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित*

आज दिनांक 22 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी *स्वतंत्रता दिवस 2026* के सफल एवं गरिमापूर्ण आयोजन के संबंध में समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।



बैठक में निर्णय लिया गया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में स्थापित स्वतंत्रता सेनानियों एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्य राजकीय समारोह *किला मैदान, बक्सर* में आयोजित होगा, जबकि सभी सरकारी कार्यालयों में निर्धारित समय पर ध्वजारोहण किया जाएगा।


जिला पदाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति *15 अगस्त को किला मैदान, बक्सर* में स्वतंत्रता दिवस समारोह तथा *16 अगस्त को शहीद पार्क, डुमराँव* में शहीद दिवस का आयोजन किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किला मैदान में सेरेमोनियल परेड का भी आयोजन किया जाएगा।


राष्ट्रगान की प्रस्तुति के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी, बक्सर को विद्यालयों से छात्र-छात्राओं की टीमों का चयन एवं प्रशिक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।


बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर *नगर भवन, बक्सर* एवं *किला मैदान, बक्सर* में सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।


जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक वर्ष की परंपरा के अनुसार सभी जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एक-एक महादलित टोले में ध्वजारोहण करेंगे। इसके लिए जिला कल्याण पदाधिकारी को महादलित टोलों की अद्यतन सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।


कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद बक्सर एवं कार्यपालक पदाधिकारी, भवन प्रमंडल बक्सर को निर्देश दिया गया कि संभावित वर्षा को ध्यान में रखते हुए किला मैदान में सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ समय से सुनिश्चित करें। साथ ही, 15 अगस्त की पूर्व संध्या तक समारोह स्थल एवं प्रमुख मार्गों की साफ-सफाई कराते हुए चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जाए।


कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बक्सर को निर्देशित किया गया कि स्वतंत्रता दिवस से पूर्व निर्धारित मार्गों पर लूज एवं झूलते विद्युत तारों की मरम्मत सुनिश्चित करते हुए निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था बनाए रखें।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Bharat News Channel 24
Bharat News Channel 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume