Top News

माननीय विधायक श्री आनन्द मिश्रा ने विधानसभा में लाखों प्रतियोगी छात्रों एवं परीक्षार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया

 

बिहार विधानसभा में बच्चों की आवाज़ बने विधायक आनन्द मिश्र, परीक्षा केंद्र गृह क्षेत्र अथवा 100 किमी के दायरे में आवंटित करने की उठाई मांग



बक्सर के माननीय विधायक श्री आनन्द मिश्र ने बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में प्रदेश के लाखों प्रतियोगी छात्रों एवं परीक्षार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से मांग की कि भविष्य में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी एवं अन्य परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र अभ्यर्थियों के गृह क्षेत्र अथवा अधिकतम 100 किलोमीटर की परिधि के भीतर ही आवंटित किए जाएं।

विधायक श्री आनन्द मिश्र ने सदन में कहा कि दूर-दराज़ परीक्षा केंद्र मिलने से छात्रों एवं उनके अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ता है। साथ ही लंबी दूरी की यात्रा के कारण समय, सुरक्षा और मानसिक तनाव जैसी अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से छात्राओं के लिए यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है।

उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि ऐसी नीति बनाई जाए, जिससे प्रत्येक परीक्षार्थी को उसके गृह क्षेत्र या अधिकतम 100 किलोमीटर के दायरे में ही परीक्षा केंद्र उपलब्ध कराया जाए। इससे छात्रों को आर्थिक राहत मिलेगी, सुरक्षित एवं समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचना संभव होगा तथा वे बिना किसी अतिरिक्त तनाव के परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे।

विधायक श्री आनन्द मिश्र की इस मांग का प्रदेश के छात्रों एवं अभिभावकों ने स्वागत करते हुए इसे छात्रहित में एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी पहल बताया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Bharat News Channel 24
Bharat News Channel 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume