Top News

हर घर तिरंगा अभियान के तहत सदर प्रखंड में निकली तिरंगा यात्रा



स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सदर प्रखंड में तिरंगा यात्रा का आयोजन आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को किया गया।

उप विकास आयुक्त बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि


तिरंगा यात्रा में उप विकास आयुक्त बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि, अपर समाहर्ता बक्सर, श्री अरुण कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं जिला/प्रखंड स्तर के अन्य पदाधिकारियों के द्वारा उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई। 




यात्रा में जीविका दीदियों, स्वयंसेविकाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा स्वतंत्रता दिवस को गौरव एवं उत्साह के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया।


तिरंगा यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आमजन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करने का संदेश दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Bharat News Channel 24
Bharat News Channel 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume