Top News

समृद्ध महिला–समृद्ध बिहार अभियान का हुआ शुभारंभ


‘समृद्ध महिला–समृद्ध बिहार अभियान’ का शुभारंभ गुरुवार को बापू सभागार, पटना में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री बिहार, श्री सम्राट चौधरी द्वारा किया गया। 



इस अवसर पर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 5 लाख महिला लाभुकों को राशि का अंतरण किया गया। साथ ही जीविका निधि से 10 हजार लाभुकों को ऋण वितरण, ‘विकसित भारत–जी राम जी योजना’ के अंतर्गत 112 ग्रामीण हाटों के निर्माण का कार्यारंभ तथा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया।


कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री द्वारा ‘समृद्ध महिला–समृद्ध बिहार अभियान’ से संबंधित पुस्तिका एवं ‘लखपति दीदी’ से संबंधित पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। दोनों पुस्तिकाओं का प्रकाशन जीविका द्वारा किया गया है। 


इन पुस्तिकाओं में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण, रोजगार एवं स्वरोजगार, आजीविका संवर्धन तथा लखपति दीदियों की सफलता एवं उपलब्धियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को संकलित किया गया है।


राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में किया गया। 


इस अवसर पर जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला, उप विकास आयुक्त बक्सर, निहारिका छवि, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका बक्सर, श्री दयानिधि चौबे सहित जीविका के विषयगत प्रबंधक, जिला एवं प्रखंड स्तरीय कर्मी तथा बड़ी संख्या में जीविका दीदियां उपस्थित थे।


उपस्थित लोगों ने पटना में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।


इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में योजना के तहत कुल 11,023 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 9,455 लाभुकों को प्रथम किस्त के रूप में 10-10 हजार रुपये की राशि तथा 1,568 लाभुकों को द्वितीय किस्त के रूप में 20-20 हजार रुपये की राशि प्रदान की जा रही है।


जिला पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत बक्सर जिले में पूर्व में ही 2,21,394 लाभुकों को प्रथम किस्त के रूप में 10-10 हजार रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है। 


उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है।


उप विकास आयुक्त ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ ग्रामीण आजीविका और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं, जिससे उनके परिवारों की आय में वृद्धि के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिल रही है।


समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जीविका दीदियों में योजना को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। उपस्थित दीदियों ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा तथा महिला रोजगार और आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में सरकार की पहल की सराहना की।


मौके पर जीविका के विषयगत प्रबंधक, जिला एवं प्रखंड स्तरीय कर्मी तथा बड़ी संख्या में जीविका दीदियां उपस्थित थी।

Post a Comment

أحدث أقدم
Bharat News Channel 24
Bharat News Channel 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume