आज दिनांक 29 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी, बक्सर श्रीमती साहिला द्वारा प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने छात्र-छात्राओं के लिए तैयार किए जा रहे *मध्याह्न भोजन का स्वयं स्वाद चखकर उसकी गुणवत्ता की समीक्षा* की। भोजन की गुणवत्ता में आवश्यक सुधार हेतु जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मध्याह्न भोजन एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी, बक्सर को आवश्यक निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के क्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक/शिक्षिकाएँ उपस्थित पाए गए, लेकिन *छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम* पाई गई। वहीं विद्यालय में साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल, विद्युत, रंग-रोगन एवं चहारदीवारी की व्यवस्था भी असंतोषजनक पाई गई। इस पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित प्रधानाध्यापक से *कारण-पृच्छा करने का निर्देश* दिया।
जिला पदाधिकारी ने प्रधानाध्यापक को सभी वर्गों में *पर्याप्त छात्र-छात्राओं का नामांकन सुनिश्चित करने* तथा विद्यालय में नियमित रूप से अनुपस्थित रहने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें विद्यालय लाने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यालय में *गुणवत्तापूर्ण एवं नियमित पठन-पाठन सुनिश्चित करने* पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने विद्यालय में *अभिभावक-शिक्षक बैठक नियमित रूप से एवं गंभीरता के साथ आयोजित करने* का भी सख्त निर्देश दिया, ताकि बच्चों की उपस्थिति एवं शैक्षणिक प्रगति की नियमित समीक्षा की जा सके।
विद्यालय तक सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से *पहुंच पथ के निर्माण हेतु संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश* दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं में अपेक्षित सुधार करते हुए *छात्र-छात्राओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।*
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर उपस्थित थे।





إرسال تعليق