आज दिनांक 28 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी, बक्सर श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में जीविका के कार्यों एवं वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्राथमिकताओं की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई।
बैठक में जीविका के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित प्राथमिकताओं एवं लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया:-
*उद्यमी रजिस्ट्रेशन* को बढ़ावा देना।
*दीदी की कैफे* के संचालन एवं विस्तार को प्रोत्साहित करना।
*पशु सखी* गतिविधियों का विस्तार करना।
अधिक से अधिक *दुग्ध समितियों का निर्माण* कर सुधा डेयरी से समन्वय स्थापित करते हुए दीदियों को इससे जोड़ना।
*मत्स्य पालन* को बढ़ावा देना।
ग्रामीण महिलाओं के लिए *रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों* का विस्तार करना।
*एकीकृत कृषि क्लस्टर विकास* को बढ़ावा देना।
विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर *जीविका दीदियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना* तथा योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराना।
बैठक में जीविका के संस्थागत विस्तार की भी समीक्षा की गई। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जुलाई 2026 तक जिले में *15,449 स्वयं सहायता समूह (SHG), 1,77656 परिवार/HH, 1,033 ग्राम संगठन (VO) तथा 26 CLF* दर्ज हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 में SHG गठन के लिए निर्धारित 550 के लक्ष्य के विरुद्ध जुलाई 2026 तक *375 SHG* का गठन किया जा चुका है।
जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जीविका के माध्यम से महिलाओं की *आर्थिक आत्मनिर्भरता एवं आजीविका संवर्धन* के लिए संचालित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाए तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं से पात्र जीविका दीदियों का समन्वय सुनिश्चित किया जाए। साथ ही वेजफेड एवं कॉमफेड से जीविका दीदी को लिंक करने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में जीविका के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे।


إرسال تعليق